अंबेडकर चैक तक पैदल विशाल मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया

गोरखपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद एवं जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में हिन्दू राइट विंग संगठनों द्वारा हाल ही में हल्दवानी में आयोजित कांगे्रस पार्टी के जनसभा स्थल पर कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के मंचासीन रहे। मल्लिका अर्जुन खड़गे की उपस्थिति से वह स्थल हिन्दू राइट विंग संगठनों के अनुसार अपवित्र हो गया। उस स्थान के शुद्धिकरण के लिए गंगाजल से तथाकथितं अनुष्ठान किया गया। जिसके विरोध में टाउनहाल स्थित महात्मा गांधी राष्ट्रपिता की प्रतिमा से लेकर अंबेडकर चैक तक पैदल विशाल मार्च करते हुए कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया।
महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि यह शर्मनाक एवं प्रतिगामी कृत्य केवल माननीय कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नीचा दिखाने की मशा से सोची समझी मानसिकता के तहत किया गया। यह अत्यन्त घृणित कृत्य भाजपा द्वारा पोषित की जा रही है। इनका भेदभाव वाला मानसिकता रूप अब उजागर हो रहा है चंूकि राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित वर्ग से आते हैं। इसलिए यह कृत्य किया गया। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं है बल्कि देश के करोड़ो दलितों का अपमान है।
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि करोड़ो भारतीयों की गरिमा तथा समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय एवं मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। भारत के संविधान से संचालित लोकतंत्र समाज में इस तरह का कृत्य दलित विरोधी है। यह सरकार देश के करोड़ो दलितों की उपेक्षा कर रही है। यह सरकार दलित विरोधी सरकार है।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, स्नेहलता गौतम, राकेश यादव, राकेश मौर्या, तस्लीम आलम अंसारी, अविनाश पाण्डेय, सदानन्द पाण्डेय, प्रणव उपाध्याय, अजय मिश्रा, ज्योत्सना दुबे, सांवरा जी, गणेश मिश्रा, कालंजय राम त्रिपाटी, धर्मराज चैहान आदि उपस्थित रहे।



