उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

धूमधाम से मना तीज उत्सव

वंदना और नलिनी बनीं 'तीज क्वीन'

लखनऊ। विकास नगर स्थित एक होटल में सोमवार को हरियाली तीज हर्षोल्लास, उमंग और सांस्कृतिक छटा के साथ मनाया गया। शैल सक्सेना, पूजा अग्रवाल, नूपुर श्रीवास्तव के संयोजन में सावन की विशेष थीम पर सजे इस रंगारंग कार्यक्रम में पारंपरिक श्रृंगार, मनमोहक संगीत, नृत्य, रोचक खेल और स्वादिष्ट व्यंजनों का बेहतरीन संगम देखने को मिला।

शुरुआत पारंपरिक सावन गीतों और लोकनृत्यों के साथ हुई। रंजना, स्वाति, रोली, पूनम, रेनू, श्वेता, शिवानी, नीलम एवं वंदना की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, स्मिता और मंजू राव के सुरीले गीतों ने माहौल को पूरी तरह सावन के रंग में रंग दिया।

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह, तीज क्वीन का ताज

तीज क्वीन: वंदना एवं नलिनी (संयुक्त रूप से विजेता)
बेस्ट हेयर स्टाइल: अदिति
बेस्ट नेल आर्ट: नीलम
सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया।
इस भव्य आयोजन की सफलता में शैल, नीलू, प्रीति, निष्ठा, स्वीटी, निशा, शालू एवं महिमा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button