उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक्युपंचर सेंटर में नि:शुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित

लखनऊ : 80 वें नि:शुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरस्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में अपेक्स एक्युपंचर सेंटर एंड पेन क्लिनिक द्वारा एक विशाल नि:शुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर संस्थान के केंद्र विकास नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एस. आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन तथा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का उद्घाटन किया। अपेक्स एक्युपंचर सेंटर के निदेशक डॉक्टर जी पार्थ प्रतिम ने पवन सिंह जी को बुके देकर स्वागत किया। शिविर में एक्युपंचर चिकित्सा हेतु डॉक्टर जी. पार्थ प्रतिम, आयुर्वेद चिकित्सा हेतु डॉ राहुल जायसवाल, डॉक्टर सुमित श्रीवास्तव फिजियोथैरेपी, डॉ. राजेश पाल, डॉक्टर सुधांशु अग्रवाल दन्त चिकित्सा, श्री महावीर ऑप्टिकल्स नेत्र जांच, एवं पैथोलॉजिकल जांच श्री अमित वर्मा व श्री रितेश शर्मा ने सेवा प्रदान किया।

शिविर में एक्युपंचर चिकित्सा, हिजामा, आयुर्वेद चिकित्सा, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, फिजियोथैरेपी प्रदान किया गया।
लगभग 76 मरीजों ने शिविर में पंजीकरण कर स्वास्थ्य लाभ लिया। जिन मरीजों ने शिविर में पंजीकरण करवाया उन्हें भविष्य में 50% छूट प्रदान की जाएगी। शिविर में लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, हरेंद्र बहादुर सिंह, कृष्णा, डॉ. अमन, डॉ. अखिलेश, डॉ. सुलतान, डॉ. यशोदा, डॉ. शौर्य डॉ. अमित, सुश्री नजमा आदि ने सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button