उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह

डॉ नीरज सिंह ने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता का भी दिया संदेश

लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने न सिर्फ राष्ट्रभक्ति का भाव प्रदर्शित किया, बल्कि सार्वजनिक स्वच्छता के महत्व का मॉडल भी पेश किया। तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते में पड़ी खाली प्लास्टिक बोतलें, गिलास और अन्य कूड़ा देखकर नीरज सिंह ने कंधे पर कूड़े की बोरी उठाकर स्वयं सफाई में मदद की। उनके इस सक्रिय कदम ने यह संदेश दिया कि किसी भी सार्वजनिक आयोजन के बाद स्थल को स्वच्छ रखना भी नागरिकों की समान जिम्मेदारी है।

यात्रा में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिसके कारण मार्ग पर कई स्थानों पर कूड़ा देखा गया। डॉ. सिंह के इस व्यवहार को वहां उपस्थित नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया और उनकी प्रेरणा से कई अन्य लोगों ने भी सफाई में हाथ बंटाया।

तिरंगा यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि “देश की अखंडता और एकता को प्रदर्शित करता हुआ हमारा युवा आज यह संदेश दे रहा है कि जब भी बात राष्ट्र की होगी, तो हमारा युवा सबसे आगे खड़ा दिखाई देगा। मैं अभिभूत हूं कि इतनी बड़ी संख्या में हमारा युवा आज यहां निकला है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी का आह्वान करता हूं कि जब-जब राष्ट्र की बात आए, तो सबसे आगे युवा ही दिखाई दे। यही युवा वर्ष 2047 के विकसित भारत का संकल्प पूरा करेगा।”

तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति पर उन्होंने कहा, “आज सी-लिंक से सिलिकॉन वैली तक अगर किसी ने भारत का परचम लहराया है, तो वह युवा ही है। स्वामी विवेकानंद भी युवा थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति का पूरे विश्व को साक्षात्कार कराया था। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि आज युवा सड़कों पर राष्ट्रभक्ति का परिचय दे रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button