उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
हनुमान अंश” के निर्माण के लिए सुश्री अनुप्रिया नागर को साधुवाद एवं शुभकामनाऐ : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : श्री नीम करोली बाबा की हनुमान भक्ति से प्रेरित फिल्म “हनुमान अंश”की निर्माता अनुप्रिया नागर ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा से मिल कर फिल्म की कहानी एवं निर्माण पर चर्चा की और फिल्म का ट्रेलर दिखाया।
21 वर्षीय अनुप्रिया नागर लंदन स्कूल आफ इकनॉमिक से शिक्षित हैं और उन्होने यह फिल्म सभी हनुमान भक्तों को समर्पित की है।
प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने फिल्म “हनुमान अंश” के निर्माण के लिए अनुप्रिया नागर को साधुवाद एवं शुभकामनाऐ दीं।
मात्र 21 वर्ष की आयु में यह फिल्म बना कर अनुप्रिया नागर ने यह स्थापित कर दिया की आज का जेन z भी सनातन धर्म से उतना ही लगाव रखता है जितना हमारी पीढ़ी रखती है।



