उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ–आलमनगर–ट्रांसपोर्ट नगर–उतरेटिया रेलखंड का किया निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ–आलमनगर–ट्रांसपोर्ट नगर–उतरेटिया रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई एवं स्टेशनों पर वाणिज्यिक गतिविधियों की समीक्षा की। सबसे पहले उन्होंने लखनऊ एवं आलमनगर के बीच स्थित रेलवे पुल संख्या 798 का निरीक्षण कर उसके रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद आलमनगर स्टेशन पर स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पेयजल सुविधा, वाटर कूलर तथा जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन पर वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाने, उपलब्ध स्थानों का बेहतर उपयोग करने तथा स्टेशन और पार्किंग क्षेत्र को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। उतरेटिया स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने निर्माणाधीन स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन के मुख्य प्रवेश क्षेत्र एवं स्टेशन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन पर वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर राजस्व वृद्धि की संभावनाओं पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (पीएस)  समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एफएस)  प्रशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक  रजनीश श्रीवास्तव सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button