उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा का घर-घर महाजनसंपर्क अभियान सभी 256 मंडलों में लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा का आज लगातार दूसरे दिन घर-घर महा जनसंपर्क अभियान जारी रहा। दिल्ली के सभी 256 मंडलों में आयोजित महा जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से सांसद, विधायक और प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

दिल्ली भाजपा महामंत्री एवं सांसद  योगेंद्र चंदोलिया ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे घर-घर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सुल्तानपुरी बी मंडल के बूथ संख्या 134 पर घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से संपर्क किया तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर भाजपा बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रामचंद्र चावरिया सहित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं सांसद कमलजीत सहरावत ने आज घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत हरिनगर विधानसभा में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए तथा नागरिकों के साथ संवाद कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्री श्याम शर्मा जी भी साथ उपस्थित रहे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्व के सांसद  मनोज तिवारी ने आज घर-घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत गोकलपुर विधानसभा में क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों की जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए तथा नागरिकों के साथ संवाद कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद उपस्थित थे।

नई दिल्ली से भाजपा सांसद  बांसुरी स्वराज ने मोती नगर विधानसभा में घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया। इस अवसर पर विधायक हरीश खुराना और जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र बब्बर साथ में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button