उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सप्ताह में दो दिन साइकिल से अपने निवास से अपने व्यापार. मंडल कार्यालय जाने एवं दो दिन मेट्रो से अपने कार्यालय जाने का निर्णय लिया.
लखनऊ : देश में ऊर्जा संकट के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सप्ताह में दो दिन साइकिल से अपने निवास से अपने व्यापार. मंडल कार्यालय जाने एवं दो दिन मेट्रो से अपने कार्यालय जाने का निर्णय लिया.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहां निश्चित रूप से यह समय देश की ऊर्जा शक्ति एवं विदेशी मुद्रा को बचाने का है तथा एक दूसरे को इस हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने का है तथा भविष्य में किसी प्रकार के संकट से निपटने एवं देश को मजबूत करने से जुड़ा हुआ है.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया बुधवार ,13 मई को सुबह 11 बजे अपने डायमंड टावर, उदय गंज स्तिथि निवास से अयोध्या रोड स्थित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के कार्यालय साइकिल से जाकर इसकी शुरुआत करेंगे ताकि और व्यापारी एवं नागरिक भी जागरूक हो.


