लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव: उपाध्यक्ष (मध्य) पद पर अनुज बाजपेई की शानदार जीत

लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में इस वर्ष कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। उपाध्यक्ष (मध्य) पद पर अनुज बाजपेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत बढ़त हासिल की और विजयी रहे। मतगणना के दौरान उन्हें कुल 1279 मत प्राप्त हुए, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई।
पूर्व विधानसभा सदस्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने अनुज बाजपेई को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। वहीं अनुज बाजपेई ने भी श्री त्रिपाठी का माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
त्रिपाठी ने बातचीत के दौरान कहा कि राजनीति और सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी आवश्यक होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार लखनऊ बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं ने अनुज बाजपेई पर भरोसा जताया है, उसी प्रकार वे सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
अपनी जीत पर अनुज बाजपेई ने कहा कि उन्हें माँ वैष्णो देवी के आशीर्वाद, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, गुरुजनों और मित्रों का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विश्वास उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।



