उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापार दिल्ली 2026 का सफल समापन; तय हुई हरित और समावेशी मोबिलिटी परिवर्तन की दिशा

लखनऊ : फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस ने आज नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में व्यापार दिल्ली के तृतीय संस्करण और 22वें व्यापार कॉन्क्लेव का राष्ट्रीय स्तर पर सफल आयोजन किया। “व्यापार दिल्ली – बदलती दिल्ली” की थीम पर आयोजित इस उच्चस्तरीय उद्योग मंच में 200 से अधिक ऑटोमोबाइल डीलरों, वरिष्ठ नीति निर्माताओं, ओईएम नेतृत्व, वित्तीय संस्थानों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑटोमोबाइल रिटेल एवं मोबिलिटी के भविष्य पर गहन विचार विमर्श करना था। इस कॉन्क्लेव की शोभा सुश्री रेखा गुप्ता, माननीय मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, ने मुख्य डाकघर अतिथि के रूप में बढ़ाई। उन्होंने दिल्ली की आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, सड़क सुरक्षा तथा पर्यावरणीय परिवर्तन में ऑटोमोबाइल रिटेल क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
भारत की राजधानी में यात्री मोबिलिटी की पुनर्कल्पना”। इस चर्चा में जेएसडब्लू मोटर्स, वोल्वो कार इंडिया, होंडा कार्स इंडिया, बीवाईडी इंडिया और निसान मोटर इंडिया सहित प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माताओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। पैनल में उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाओं, विद्युतीकरण के मार्ग, उत्पाद रणनीतियों और भारत के मोबिलिटी परिवर्तन में डीलरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्री सी. एस. विग्नेश्वर, अध्यक्ष, फाडा ने दिल्ली के परिवर्तन के लिए संतुलित और समावेशी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा: “दिल्ली केवल अपनी सड़कों पर ही नहीं, बल्कि अपने संकल्पों में भी निरंतर आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button