2025 के चुनाव में जनता द्वारा नाकारे जाने के बाद से “आप” संयोजक सौरभ भारद्वाज अपना राजनीतिक एवं मानसिक संतुलन खो चुके हैं : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि 2025 के चुनाव में ग्रेटर कैलाश की जनता द्वारा नाकारे जाने के बाद से आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज अपना राजनीतिक एवं मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है ऐसा प्रतित होता हैं सौरभ भारद्वाज अपने मानसिक संतुलन के साथ साथ हिन्दू धर्म से जुड़े संस्कार भी खो चुके हैं।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कभी एक शिक्षित युवा नेता दिखने वाले सौरभ भारद्वाज के यह खोये मानसिक संतुलन एवं संस्कारों का परिणाम है की नवरात्र के पवित्र के दिनों में पहले उन्होने अर्थी कफन नाटक किया और आज दो बार मातृ शक्ति एवं पूजनीय कन्याओं का अपमान किया।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज ने आज सुबह कन्याओं को साईकिल के साथ प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश भेजने की बात करना हो या फिर शाम को दिल्ली की महिला मुख्य मंत्री को चाची 420 कह कर मातृ शक्ति का अपमान किया है, जिसके लिए ग्रेटर कैलाश सहित दिल्ली की महिलाएं उन्हे कभी माफ नही करेंगी।


