उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे बोर्ड की सदस्य (वित्त) का आईआरआईटीएम, लखनऊ का दौरा

अधिकारियों, संकाय सदस्यों एवं आईआरएमएस प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद

लखनऊ : 25 मार्च 2026 को  मंजूषा जैन, सदस्य (वित्त), रेलवे बोर्ड एवं भारत सरकार की पदेन सचिव ने भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ का दौरा किया।

सदस्य (वित्त), रेलवे बोर्ड का संस्थान में आगमन पर  रंजन प्रकाश ठाकुर, महानिदेशक, आईआरआईटीएम, संजय त्रिपाठी, अपर महानिदेशक, आईआरआईटीएम तथा संस्थान के संकाय सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें आईआरआईटीएम के दायित्व, अधोसंरचना, शैक्षणिक व्यवस्था तथा भारतीय रेलवे के अधिकारियों के प्रशिक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, विशेषकर परिवहन प्रबंधन, परिचालन एवं सुरक्षा के क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया गया। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि हाल ही में आईआरआईटीएम को क्षमता निर्माण आयोग के राष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत “सर्वोत्कृष्ट (Outstanding)” श्रेणी में मान्यता प्राप्त हुई है।
तत्पश्चात, श्रीमती मंजूषा जैन ने संस्थान परिसर का भ्रमण किया, जिसके दौरान उन्हें आईआरआईटीएम की अधोसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं तथा भारतीय रेलवे अधिकारियों के क्षमता निर्माण में इसकी भूमिका, विशेषकर परिवहन प्रबंधन, परिचालन, वित्त एवं सुरक्षा के क्षेत्रों में, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
अपने दौरे के दौरान उन्होंने सभागार में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने वित्तीय अनुशासन, सुशासन, जवाबदेही तथा सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित करने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
यह दौरा विचारों के सार्थक आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ रेलवे बोर्ड एवं आईआरआईटीएम के मध्य संस्थागत सहभागिता को और सुदृढ़ करने वाला रहा। संस्थान प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा इस प्रकार के उच्च स्तरीय दौरों को संस्थागत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button