कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मिला पीड़ित परिवार से
प्रशासन से मांगी पीड़ित परिवार के लिए सुरक्षा और आर्थिक सहायता

लखनऊ : 22 मार्च को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक इंदल रावत के नेतृत्व में बिधनू थाना क्षेत्र के कठेरूआ में घटित नाबालिग दलित बच्ची के साथ हुई हैवानियत के पीड़ित परिवार से मिलने गया।
पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत के साथ प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, सुमन तिवारी, साकेत सेंगर, महेश शुक्ला, सतीश दीक्षित,पूजा भारद्वाज, सीता अग्निहोत्री, शक्ति पांडे, अलकेश शुक्ला,विशाल रावत,दीपक त्रिवेदी, शैलेश त्रिपाठी रहे।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुःख दर्द साझा किया इसके बाद गांव के लोगों से भी बात की।
पूर्व विधायक इन्दल कुमार रावत ने कहा कि नाबालिग बच्ची की हत्या के बाद शव को छुपाने की साजिश में पूरा परिवार शामिल हैं इसलिए सभी को मुल्जिम बनाया जाए और पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करे, रावत ने कहा कि बाबा का बुलडोजर कहां पंचर खड़ा है, बुलडोजर निकाल कर दलित बच्ची से हैवानियत करने के दोषियों के घर पर चलाना चाहिए,
जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि बलात्कारी का पिता गणेश पुराना हिस्ट्रीशीटर अपराधी है पुलिस यदि सजग होती तो ऐसी वीभत्स घटना ना घटती।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता हेतु उप जिलाधिकारी से मांग की।



