उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचन

विदा हुआ लखनऊ पुस्तक मेला,मेले में बिकीं 32 लाख की किताबें

लखनऊ । रवीन्द्रालय चारबाग में 13 मार्च से चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला कल रात विदा हो गया। मेले में अनुमानित 32 लाख रुपये की पुस्तकें बिकीं।

अंतिम दिन भारी भीड़ वाले मेले में इस बार स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की बड़ी तादाद में भागीदारी रही। वहीं पुस्तक विमोचन, साहित्य चर्चा के संग आयोजन भी खूब। हुए। ज्योति किरन रतन के संयोजन मे अवधी व्यंजन उत्सव भी सराहा गया।
आज सुबह डा.रुचि श्रीवास्तव की नन्हें मुन्नों की कविताएं, कथा संग्रह ‘पक्के दोस्त और नेकी का बदला’ व ‘पर्व हमारे रंग-बिरंगे’ का विमोचन संजीव जायसवाल संजय, डा.अमिता दुबे, नीलम राकेश और विनय श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुआ।

आईपीएस प्रशांत आनन्द ने अपनी किताब रूल्स टू रूल्स पर आयुषी के साथ चर्चा की। इसी क्रम में ब्लू ड्राप और रेडियो फ्रेंड्स के संयोजन में विश्व जल दिवस पर आयोजित परिसंवाद और कवि गोष्ठी में प्रो.वेंकटेश दत्ता, लखनऊ, अपर आयुक्त राकेश पटेल, नन्द किशोर वर्मा, पवन कुमार जैन डा.मीनू खरे की सहभागिता रही।
युवाओं ऋषभ, ज्योति, शिवाय, फ़ैज़, अभिषेक, जवानी, विशाखा, आशुतोष, दीपशिखा, अलीशा और शालिनी की कविता किस्से कहानियां की प्रस्तुति के बाद समापन समारोह में संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने प्रतिभागियों व सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
इससे पहले कल अंतरराष्ट्रीय पुतुल दिवस पर काफिला नाट्य संस्थान के कलाकारों ने मेराज आलम के निर्देशन में कठपुतली के खेल दिखाये। कठपुतली के परम्परागत कलाकार नौशाद ने भी मेले में प्रदर्शन कर उपस्थिति दर्ज करायी। इससे पहले कलम से कम्प्यूटर परिचर्चा में डा.सुधाकर अदीब ने विचार रखे। रमाकांत श्रीवास्तव स्मृति संस्थान की ओर से नमन के भाव सुमन और रससिद्ध कवि क्रांतिकारी हितैषी का विमोचन मिथिलेश दीक्षित की किताब मेरा साक्षात्कार का विमोचन हुआ। इस अवसर पर डा.अमिता दुबे, अलका प्रमोद, करुणा पाण्डे, सुशील अवस्थी और विनय श्रीवास्तव की मंच पर उपस्थित रही।
प्रो.नरेशचन्द्र त्रिपाठी की पुस्तक एक राम अनेक आयाम के विमोचन में डा.विद्या विंदु सिंह, दयानंद पांडेय, डा.विशम्भर शुक्ल, प्रो.उमाशंकर शुक्ल शितिकण्ठ, प्रद्युम्न तिवारी, विनय दास आदि ने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में आलोक दुबे के कथा संग्रह का विमोचन हुआ। लक्ष्य साहित्यिक समाजिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा कवि सम्मेलन मे कवि
कुंवर कुसुमेश ने अध्यक्षता की , गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि‌ रहे भ्रमर वैसवारी रहे। संचालन कवि डॉ मनमोहन बाराकोटी ने किया ।
सुनील कुमार बाजपेई, डॉ शरद पांडे शशांक, प्रवीण कुमार शुक्ला , गोबर गणेश, अनिल किशोर शुक्ला, निडर, अरविंद रस्तोगी, मनमोहन बाराकोटी, आलोक रावत, आहत लखनवी, आवारा नवीन, केवल प्रसाद सत्यम, राजीव पत, खुशबू पांडे, महिमा तिवारी, शिखा सिंह, डॉ निशा सिंह, नवल, प्रिया सिंह, रंगोली पंडित, आशुतोष तिवारी, आशु, संतोष कुमार तिवारी हिंदवी, कृष्णानंद राय, महेश चंद्र गुप्ता, तारिकऻ सिंह, गायत्री जोशी, भारती पायल, पूजा अग्रवाल, देवेंद्र कुमार बाजपेई, दिनेश सोनी, हरि गोविंद यादव, अलका अस्थाना, ज्योति किरण रतन आदि ने काव्य पाठ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button