संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश मंदिर में नवरात्र उत्सव की धूम
माता की चौकी में आमंत्रित रहे अनेक गणमान्य नागरिक

नई दिल्ली : देश एवं दिल्ली में चल रहे चैत्र नवरात्र उत्सव के बीच संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से पहले नवरात्र से रोज़ सुबह दुर्गा स्तुति का पाठ और सांयकाल माता की चौकी का आयोजन करवाया जा रहा है।
चौथे नवरात्र पर कूष्मांडा माता के दिवस पर दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर के परिवार की ओर से माता की चौकी का आयोजन किया गया। रंग बिरेंगे फूलों से अद्भुत सजे मंदिर दरबार में प्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री निधि साहिल ने माता के भक्तों के बीच माता की भेंटों एवं भजनों की वर्षा कर सबको मंत्रमुग्ध किया।
आज आमंत्रित विशेष अतिथियों में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधायक शिखा रॉय एवं निगम पार्षद अंजुम मंडल आदि गणमान्य नागरिक सम्मलित थे।
श्री सनातन धर्म सभा की ओर से पं. अर्जुन शास्त्री, अध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा, पदाधिकारी बी.डी. जैन, रवि शर्मा, सुभाष छाबड़ा, इन्द्र सहगल, राजकुमार अग्रवाल, सुमित गुप्ता, राजेश रमण माकन, बाँबी बत्रा, जनक माता , विजयलक्ष्मी कपूर, उर्मिल गिरधर आदि ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया।



