वी.डी. शर्मा, वीरेन्द्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा, कमलजीत सहरावत सहित वरिष्ठ वक्ताओं ने विभिन्न मंडलों में महाप्रशिक्षण अभियान सत्रों को सम्बोधित किया

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के 11 मंडलों में प्रशिक्षण रात्रि प्रवास शिविरों का आयोजन हुआ। दिल्ली भाजपा ने 7 एवं 8 मार्च से प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन प्रारम्भ करते हुए तीन मंडलों में शिविरों का आयोजन किया था और 14 एवं 15 मार्च को 89 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुए। आज प्रारम्भ हुए 11 मंडलों के शिविरों सहित अब तक कुल 103 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित हो चुके हैं।
आज दिल्ली में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान सहप्रमुख सांसद वी.डी. शर्मा ने द्वारका सी मंडल में, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने हरिनगर एक्सटेंशन मंडल में, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने महरौली मंडल में और दिल्ली की प्रशिक्षण महाभियान प्रमुख सांसद कमलजीत सहरावत ने द्वारका सी मंडल में, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने मुबारकपुर मंडल में और अनेक प्रमुख वक्ताओं ने विभिन्न संगठनात्मक विषयों से जुड़े सत्रों को सम्बोधित किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा एक संगठन आधारित रचनात्मक राजनीतिक दल है और हमारे कार्यकर्ताओं को नियमित दिये जाने वाला प्रशिक्षण उन्हे अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से श्रेष्ठ बनाने के साथ ही राष्ट्र, समाज एवं पार्टी के प्रति समर्पित बनाता है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यूं तो अक्सर भाजपा एवं अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के बीच समर्पण अंतर साफ दिखता है पर विगत तीन दिन में जिस तरह दिल्ली के पालम में हुए दुखद अगणि कांड के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभद्र व्यवहार सामने आया है तो वहीं उस पर भाजपा विधायक एवं कार्यकर्ताओं का संयमित व्यवहार देखने को मिला है उसने साफ किया है की भाजपा के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं एवं “आप” एवं कांग्रेस जैसे दलों के अप्रशिक्षित कार्यकर्ताओं में कितना अंतर है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 14 अप्रैल तक दिल्ली भाजपा अपने सभी 256 मंडलों में प्रशिक्षण महाभियान को पूरा कर लेगी।



