दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का किया स्वागत

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कल पटना में हुए राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद आज सुबह दिल्ली पधारने पर हवाई अड्डे परिसर में दिल्ली भाजपा नेताओं द्वारा ओपचारिक एवं परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद मनोज तिवारी, योगेन्द्र चांदोलिया एवंसुश्री बाँसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद एवं रविन्द्र इंद्राज सिंह, दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता प्रवेश वाही और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता यासिर जिलानी ने उत्तर पश्चिम जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद सहरावत, नजफगढ जिला भाजपा अध्यक्ष राज शर्मा गौतम ने स्वागत व्यवस्था संभाली।



