उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई : धनंजय प्रताप सिंह

लखनऊ । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार जी को विधायक दल का नेता चुने जाने एवं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लखनऊ के जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री सिंह ने कहा कि सुनेत्रा पवार जी का चयन न केवल पार्टी के लिए बल्कि देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम है। उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना महाराष्ट्र की जनता के हित में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुनेत्रा पवार जी सामाजिक न्याय, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाएंगी तथा महाराष्ट्र को प्रगति के नए शिखर तक पहुँचाएंगी।



