‘लखनऊ की संस्कृति ,विविध रंगो और विचारों की मिलीजुली संस्कृति है’
लखनऊ का संक्षिप्त इतिहास

के. सरन
1857 की क्रान्ति विफल होने के बाद, अंग्रेजी सक्ता स्थापित हुई तो अंग्रेजों ने नई बस्तियां बसाई। हाकिमो को शहर के बाहर सिविल लाइन्स मे बसाया गया।दिलकुशा के विशाल मैदान में कैन्टोन्मेन्ट बनाया गया।
इस मैदान में अवध के ताल्लुकेदारो राजाओं और बडे बडे जमींदारों ने अपनी कोठियां बनाई।
1856 के पहले जैसे नवाबों का लखनऊ आम जनता से अलग व दूर था वैसे ही अंग्रेजी ज़माने में यह नया लखनऊ (कैन्ट)आम जनता से दूर रहा था।
फिर जब अंग्रेजों ने आगरा और अवध प्रांतों को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया तो उसकी राजधानी इलाहाबाद मे स्थापित हुई ।
1927 में फिर लखनऊ को संयुक्त प्रांत की राजधानी
बना दिया गया।अफसर कर्मचारी और सरकारी दफ्तरों का नये सिरे से निर्माण हुआ ।जनसंख्या बढी तो नई बस्तियां भी बसीं। 1927 मे लखनऊ के पुनः राजधानी बनने और 1947 मे देश को आजादी मिलने के बीच,लखनऊ मे कई नए मुहल्ले बसे।इन नए बने मुहल्लो में खुलापन ,पार्क और नये ढंग के मकान बने।
अभी लखनऊ का विस्तार चल ही रहा था कि स्वतंत्रता मिलने के साथ ही, भारत का विभाजन भी हो गया।पाकिस्तान वाले क्षेत्र से लाखों की संख्या में हिन्दुओं का भारत मे आगमन हुआ तो लखनऊ में भी बडी संख्या में पंजाबी, सिन्धी, और उत्तर पश्चिम प्रांत के लोग आये।ये सब लोग पहले अस्थायी कैम्पो मे ठहराये गए थे फिर उनके लिए भी बस्तियां बनी जिससे कई मुहल्ले बसे।
बीसवीं सदी के गांधीवादी स्वाधीनता आंदोलन में लखनऊ की बडी भूमिका थी।अमीनाबाद और चारबाग का नाम सबसेआगे रहा।अमीनाबाद का झंडे वाला पार्क क्रांतिकारियों का तीर्थ रहा तो चारबाग का ऐतिहासिक महत्व ,भारत के सर्वाधिक मान्य और सर्वप्रधान नेता महात्मा गाँधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू चारबाग मे ही पहली बार एक दूसरे से मिले।
लखनऊ की संस्कृति ,विविध रंगो और विचारों की मिलीजुली संस्कृति है।
#बकौल_योगेश_जी_”#जो_यहाँ_आया_वो_इस_गुलदस्ते_का_हिस्सा #बन_गया।
सारे विश्व_मे_ऐसा_कोई_नगर_नहीं_जहाँ
समस्त_धर्मो_सम्प्रदायों_पंथो_और_मठों_की_गद्दियां_और_
आसन हों।
अंत में स्मृति शेष पद्मश्री डॉ योगेश प्रवीन जी की कालजयी कलम से,लखनऊ की संस्कृति और शान में निकली इन पन्क्तियों से लेख की आखिरी किस्त समाप्त करता हूँ l
♥️लखनऊ है महज़ गुंबद -औ- मीनार नहीं।
🎊ये सिर्फ़ कूचा और बाजार नहीं।
🌹इसके दामन में मोहब्बत के फूल खिलते हैं।
💐इसकी गालियों में फरिश्तों के पते मिलते हैं।
6-नवाबी शासन के बाद का लखनऊ (अंतिम भाग)



