उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ को अतीत में मिले संजो कर रखने वाले तोहफे

के. सरन

5- लखनऊ में यूं तो अनगिनत विश्व प्रसिद्ध एतिहासिक इमारतें हैं पर हम यहां केवल हुसैन गंज से लाटूश रोड तिराहे के बीच के इलाके की बात कर रहे हैं । यह इलाका
(सड़क) जो पहले हीवेट रोड कहलाता था अब शिवाजी मार्ग के नाम से जाना जाता है।
अब इस सड़क के दोनों तरफ सेनिटरी के सामान का लखनऊ का सबसे बड़ा बाजार है। लाटूश रोड तिराहे पर हुसैन गंज जाने के लिए मुड़ते ही ठीक दाहिने कोने पर जो कॉर्नर काम्प्लेक्स खड़ा है 1979-80 तक वहां मशहूर होम्योपैथ डॉ.पाठक की लाल रंग की कोठी हुआ करती थी जो अब टूट कर काम्प्लेक्स का रूप ले चुकी है इसी के एक हिस्से में कभी मुंशी प्रेमचंद जी रहे हैं।
24 सितम्बर1927 को प्रेम चन्द जी लखनऊ आये थे।उन्होंने 1927 से 1931 तक नवलकिशोर प्रेस की पत्रिका “माधुरी” का सम्पादन किया था। लखनऊ मे ही उन्होंने अपनी “शतर॓ज के खिलाड़ी” नामक कहानी लिखी जिस पर बाद में मशहूर फिल्म निर्देशक “सत्यजीत रे” ने इसी नाम से फिल्मभी बनाईथी, जिसकी शूटिंगभी लखनऊ में ही हुई थी, इसके अलावा “कर्बला”,सवा सेर गेहूं” कहानियां भी यहीं रहते हुए लिखी थीं।
इसी हेवट रोड पर आगे चल कर बाईं तरफ मलका गेती फाटक है जिसके अंदर बहुत घनी बस्ती बसी है और ज्यादातर बंगाली परिवार रहते हैं । अब इस
गेट के अन्दर की सड़क के दोनो तरफ मकान हैं ये रास्ता “बाइसी की मस्जिद” तक जाता है।
मलका गेती फाटक से आगे हुसैन गंज चौराहे की तरफ बढने पर ,चौराहे के थोड़ा पहले बायें तरफ बंगाली क्लब है। बंगाली क्लब के रंगमंच पर ही लखनऊ में नाटकों का बीज बोया गया था।यहाँ की दुर्गा पूजा का आयोजन ,पूरे लखनऊ का
सर्वाधिक दर्शनीय आयोजन है। इसके मंच पर लखनऊ से मुंबई जाकर अपने संगीत और अभिनय कला से अपना और लखनऊ का नाम चमकाने वाले महान संगीतकार नौशाद, गायक तलत मेहमूद, अनुपम खेर,जावेद अख्तर,राज बिसारिया जैसे तमाम लोग फिल्मी सितारे बन गए। इन सभी ने अपने कैरियर की शुरुआत में इसी मंच पर हुए नाटकों के जरिए अपना नाम और पहचान बनाई।
इसी मंच से 1937 में #नेताजीसुभाषचंद्र #बोस ने लखनऊ वासियों को संबोधित किया था।—
लखनऊ में रहने वाले पुराने से पुराने लोग भी शायद इस सड़क के बारे में नहीं जानते।
.
यह लखनऊ को अतीत में मिले संजो कर रखने वाले तोहफे हैं।
——5——-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button