उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों को राष्ट्रपति अवार्ड से किया गया सम्मानित

लखनऊ : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन का राष्ट्रपति अवार्ड स्काउटिंग एवं गाइडिंग का सर्वोच्च सम्मान है, जो उत्कृष्ट चरित्र, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं कौशल प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है। तथा इसके लिए राज्य पुरस्कार (State Award) एवं राष्ट्रपति पुरस्कार शिविर (President’s Award Camp) जैसी कठिन एवं बहुस्तरीय प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करना अनिवार्य होता है। यह पुरस्कार युवाओं के व्यक्तित्व विकास, भविष्य एवं करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसी क्रम में 31.12.2025 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, लखनऊ में राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त स्काउट–गाइड्स को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा एवं जिला आयुक्त, श्री कुलदीप तिवारी द्वारा सभी पुरस्कार प्राप्त बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं सेवा भाव के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया l साथ ही पुरस्कृत सदस्यों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l
राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले स्काउट–गाइड्स के नाम इस प्रकार हैं—
1. शुभम राठौड़ (स्काउट)
2. प्रांशु सिंह (रोवर)
3. आयुष चौहान (रोवर)
4. गुरप्रीत कौर (रेंजर)
5. अंतिम सिंह (रेंजर)
6. जानवी (गाइड)
इस अवसर पर मंडल कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्काउट–गाइड संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर सभी पुरस्कृत सदस्यों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button