उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनटीपीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सप्तम वार्षिकोत्सव सम्पन्न

लखनऊ :: 18 दिसम्बर 2025 को एनटीपीसी रिटायर्ड ईम्पलाइज वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ के तत्वावधान में विभूति खण्ड स्थित ‘मानस सेलिब्रेशन’ में वार्षिकोत्सव एवं मिलन समारोह का आयोजन हुआ ।

जिसके मुख्य अतिथि अशोक गांगुली पूर्व (चेयरमैन, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) एवं विशिष्ट अतिथि संस्था के संस्थापक व मुख्य संरक्षक श्री इन्दु भूषण पाण्डेय (पूर्व कार्यकारी निदेशक एनटीपीसी, उत्तरीक्षेत्र) रहे ।
कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एनटीपीसी गीत से हुआ । स्वागत गान खेया भट्टाचार्या, मधुश्रीवास्तव एवं सुरुचि सिन्हा के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
कतत्पश्चात स्मारिका “उद्गार-25” का विमोचन हुआ ।
श्रीमती सोनी चढ्ढा ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य व श्रीमती इन्दु सिंह के द्वारा कर्णप्रिय सितार वादन से सभी मंत्रमुग्ध हो गये ।


महेश चन्द्र गुप्त , गीता सिंह, पूनम सिंह, जी एस विर्दी , डी के मुखर्जी, एस के तिवारी, अपर्णा गुप्ता, सुदामा प्रसाद व आर बी वर्मा आदि ने अपने प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी ।
समूह नृत्य के माध्यम से गीता सिंह, कल्पना तिवारी, विनिता श्रीवास्तव एवं पूनम श्रीवास्तव की प्रस्तुति को सराहना मिली ।
तत्पश्चात किरन सक्सेना, अपर्णा गुप्ता, अनुराधा सेठ व सोनी चड्ढा के द्वारा प्रस्तुत नृत्यनाटिका की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीता ।
मुख्य अतिथि ने जहाँ अपने उद्बोधन में एनटीपीसी के कार्यसंस्कृति की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता जाहिर की, वहीं विशिष्ट अतिथि ने सकारात्मक सोच को अग्रसारित कर उत्तरोत्तर लक्ष्य प्राप्ति के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की ।
संस्था के महासचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव ने समिति के गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पेश किया । संस्था के अध्यक्ष  राम निवास ने स्वागत भाषण से आमंत्रित अतिथियों व उपस्थित सदस्यों का जोरदार स्वागत किया ।
सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । वाई सिंह, आर एस सिंह, ए के सक्सेना, आर एन अग्रवाल, वी के चड्ढा सहित अनेक पदाधिकारीगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।
कार्यक्रम का सफल संचालन कंचन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन वी के चढ्ढा के द्वारा किया गया । समापन लजीज स्टार्टर व रात्रिभोज भोज से हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button