उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

माशिस जिला संगठन के पदाधिकारियों की जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लेखाधिकारी से अवशेष, प्रोन्नत वेतनमान आदि पर वार्ता हुई

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ डा.आर.पी. मिश्र के साथ प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री  महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष  आर.पी. सिंह एवं आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक ने जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार तथा लेखाधिकारी से  धीरेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात कर जिला विद्यालय निरीक्षक/लेखा कार्यालय एवं विद्यालय स्तर पर लंबित अवशेष, एनपीएस, चयन/प्रोन्नत वेतनमान, वेतन निर्धारण, पदोन्नति, हरीश्चंद्र इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, मलिहाबाद के वेतन भुगतान आदि के संबंध में वार्ता हुई।
वार्ता में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने आश्वस्त किया कि अवशेषों के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था धरातल पर आने तक अवशेष के संबंध में पूर्व की व्यवस्था लागू रहेगी और जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से ही दो लाख तक के अवशेषों की अनुमन्यता के साथ ही भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला संगठन की मांग पर जनपद लखनऊ के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अवशेष भुगतान के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक ने 309 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अवशेषों की अनुमन्यता की सूची वार्ता में जिला संगठन को उपलब्ध कराई और आश्वस्त किया कि इस वित्तीय वर्ष में सभी अवशेषों की अनुमन्यता कर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त ग्रांट को शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के खातों में हस्तांतरित किया जा रहा है।
वार्ता में प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बैठक 6 नवंबर को हो चुकी है और उसमें 12 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं। शेष लगभग 13 प्रकरणों पर आपत्तियां है जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। शीघ्र प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृति के आदेश जारी किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बालिका विद्यालयों के लिए शीघ्र ही प्रोन्नत वेतनमान की बैठक आयोजित किए जाने के लिए भी आश्वस्त किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने हरीश्चंद इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, मलिहाबाद के शिक्षकों का वेतन भुगतान शीघ्र कराए जाने के लिए आश्वस्त किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने एनपीएस शिक्षक/शिक्षिकाओं के खातों को शीघ्र ही अपडेट कराये जाने के लिए आश्वस्त किया। यह भी आश्वस्त किया कि मार्च, 2025 की कटौती शीघ्र ही सभी खातों में सुलभ होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि नोशनल वेतन वृद्धि के शेष प्रकरणों को विद्यालयों से मंगवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि बालक एवं बालिका विद्यालयों के विकल्प पत्र जो स्वीकृति हेतु उनके कार्यालय में लंबित है, उन्हें शीघ्र ही स्वीकृत किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी आश्वस्त किया कि उनके कार्यालय में पदोन्नति, चयन/प्रोन्नत वेतनमान एवं वेतन निर्धारण आदि के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button