उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पटाखों को लेकर परम्पराओं का सम्मान बना रहे और साथ ही प्रदूषण ना बढ़े इन दोनों का समन्वय बना रहे यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में पिछले 11 सालों से एक ऐसी सरकार थी जिसने हिंदुओं के त्योहारों को रोकने उनमें व्यवधान डालने और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की हर कोशिश की और आज जब भाजपा सरकार ग्रीन पटाखों के साथ दिवाली मनाने की बात कर रही है तो आम आदमी पार्टी को इसमें भी राजनीति नज़र आ रही है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि प्रमाणित ग्रीन पटाखों से ना तो दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ेगा और ना ही हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचेगी।

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण और धार्मिक भावनाओं का सम्मान दोनों का संतुलन बनाकर रखना जरूरी है। पिछली सरकार ने दिल्ली में ना सिर्फ़ पटाखों पर बैन लगाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया बल्कि छठ जैसे महापर्व को नदी किनारे मनाने रोककर लाखों पूर्वांचलियों की आस्था का अपमान करने का काम किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय से ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने की मांग की है पर इस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय जो भी फैसला देगा उसका भाजपा सरकार एवं दिल्ली की जनता सम्मान करेगी। परंपराओं का सम्मान करना और साथ ही प्रदूषण ना फैले यह दोनों भाजपा की प्राथमिकता है और हम इसके प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि दिल्लीवाले इस बार खुशियों से जगमगाती दीपावली, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण के साथ मनाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button