टीम लखनऊ की पहल पर बाढ़ पीड़ितों के लिए लखनऊ वासियों ने की खुले दिल से मदद
कई सामाजिक संगठनों ने टीम लखनऊ को उपलब्ध कराई राहत सामग्री

लखनऊ । राजधानी लखनऊ सिर्फ़ अदब तहज़ीब और नज़ाकत और ज़ायके के लिए ही नहीं जानी जाती है,बल्कि लखनऊ हिन्दू मुस्लिम एकता एवं लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता है।
करोना, तथा दैवीय आपदा में भी लखनऊ वासी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं, ये बात यहां के लोगों ने पहले भी साबित किया है।
हाल में ही पंजाब,जम्मू,उत्तराखंड जैसी जगहों पर आई आसमानी आपदा से जो हमारे भाई हताहत हुए हैं,उनकी मदद करने और उनका सहारा बनने के लिए तमाम लखनऊ वासी फ़िर आगे आए हैं।
इस नेक काम में “टीम लखनऊ” और “अमन शान्ति समिति” नाम की दो संस्थाओं ने एक बड़ा जिम्मा उठा लिया है,जिनमें सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है,उन्हीं लोगों में वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार दुबे, बैदही वेल्फेयर फाउन्डेशन की अध्यक्षा डॉक्टर रूबी राज सिन्हा तथा वरिष्ठ समाजसेवी मुबारक हुसैन तथा विमेन आर्मी ट्रस्ट भी शामिल हैं जिन्होंने वहां के लोगों के लिए एक बड़ी मदद पेश की है। जहां डॉक्टर रूबी राज सिन्हा ने महिलाओं की दिक्कतों को महसूस करते हुए महिलाओं के लिए सामान भेजा है तो सुशील दुबे (दादा) भारी मात्रा में राशन सामग्री के साथ शामिल हुए, और इसी जगह मुबारक हुसैन ने मुस्लिम राष्ट्र मंच की गौसिया खानम के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर अमन शान्ति समिति तथा मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसियेशन के कार्यालय में बने कैम्प में भारी मात्रा में राशन सामग्री और पीने का पानी उपलब्ध कराया है।
किसी ने सच ही कहा है कि ऊपर वाला अपने बंदों तक सीधे मदद नहीं पहुंचाता है बल्कि उन तक मदद पहुंचाने के लिए वो, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली,निगहत खान, डाक्टर सलमान, इमरान कुरैशी, मुख्तार अहमद, फुरकान कुरैशी, आरिफ़ कुरैशी, मुर्तुजा अली, कुदरत उल्ला खान, सुशील दुबे, वामिक खान,अब्दुल वहीद,ज़ुबैर अहमद, मुरलीधर आहूजा, रश्मि सिंह गुलशेर आज़ाद, गौसिया खानम एवं मुबारक हुसैन जैसे लोगों को चुन लेता है।



