उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वास्तुकला एवं योजना संकाय के छात्रों द्वारा महाभारत पर नाट्य की अनोखी प्रस्तुति की गई ।

लखनऊ :  शनिवार को लखनऊ, वास्तुकला एवं योजना संकाय डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के छात्रों ने भारतीय महाकाव्य महाभारत पर आधारित एक भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन संकाय प्रांगण के ओपन एयर थियेटर में आयोजित हुआ, यह प्रस्तुति संकाय के ड्रामा क्लब के साथ आर्ट और मीडिया क्लब द्वारा किया गया।
जिसमें छात्रों ने महाभारत की कालजयी कथा को नए दृष्टिकोण और मंचीय प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किया।
नाटक में पांडवों और कौरवों की गाथा, धर्म और अधर्म के संघर्ष, तथा जीवन के जटिल प्रश्नों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य से दर्शाया गया। मंच सज्जा, परिधान, ध्वनि एवं प्रकाश संयोजन सभी छात्रों की रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण रहे। विशेष आकर्षण रहा वास्तुकला एवं योजना की पृष्ठभूमि से जुड़े अभिनव सेट डिज़ाइन, जिसने मंच को जीवंतता और गहराई प्रदान की।
कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज की। सभी ने छात्रों की सृजनशीलता, अनुशासन और प्रस्तुति की गंभीरता की सराहना की। यह नाट्य आयोजन न केवल कला और साहित्य के प्रति छात्रों की संवेदनशीलता को दर्शाता है बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष ने कहा कि “महाभारत केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन का दर्शन है। हमारे छात्रों ने इसे जिस नवीनता और गहराई से मंचित किया, वह प्रेरणादायी है।” विशेष निर्देशन गिरीश पांडेय ने किया। छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिए। इस नाट्य की निर्देशक -देव मोहिनी दत्ता, लेखक – अब्दुल कलाम, म्यूजिशियन – अनुज्ञा , उत्कर्ष और कात्यायनी, भेषभूषा – जानवी सिंह द्वारा किया गया। मंच सज्जा मॉडल क्लब और आर्ट क्लब द्वारा किया गया। पुरुष पात्र में युधिष्ठिर – अमूल, भीम – हंसज, अर्जुन – शौर्य सक्सेना, सहदेव – ऋतिक, नकुल – शौर्य वर्मा, कर्ण – विदित, दुर्योधन – वंश, दुशासन – अभिषेक , धृतराष्ट्र – आशुमेंद्र, विदुर – पेशल, कृष्ण – आदित्य श्रीवास्तव,शकुनि -आदित्य टंडन, यक्ष – स्पर्श, अभिमन्यु- स्पर्श, द्रष्टद्युम्न – सचिन, जयद्रथ – अमरेश, द्रौपदी के पिता – अंकित, द्रौपदी – सृष्टि रहे। कार्यक्रम में संकाय के प्राध्यापक गिरीश पांडेय,ताबिश अब्दुल्ला, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, लक्ष्मी कांत मिश्रा, अंजनेय शर्मा, रमेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button