लखनऊ मंडल के ऐशबाग जं., बस्ती, लखनऊ जं., गोण्डा, गोरखपुर जं. एवं खलीलाबाद स्टेशनों और कालोनियों में ’स्वच्छता पथ और वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया

लखनऊ । भारतीय रेलवे द्वारा ‘स्वच्छ उत्सव’ थीम के अंतर्गत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2025’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ मण्डल में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छ उत्सव के अंतर्गत आज लखनऊ मंडल के ऐशबाग जं., बस्ती, लखनऊ जं., गोण्डा, गोरखपुर जं. एवं खलीलाबाद स्टेशनों और कालोनियांे में ’स्वच्छता पथ और वॉकथॉन’ का आयोजन किया गया।
इस दौरान संविदा कर्मचारियों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री जनधन योजना (वित्तीय समावेशन), प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास), मनरेगा (ग्रामीण रोजगार), प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) (खाद्य सुरक्षा), प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (सामाजिक सुरक्षा), और आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य बीमा) के बारे में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में आज ऐशबाग रेलवे पॉलीक्लिनिक में अपर मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ जंक्शन और ऐशबाग जंक्शन के हाउसकीपिंग स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस शिविर में 138 कर्मचारियों (101 पुरुष, 37 महिलाएं) का रक्तचाप, दांतों की जांच और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 14 कर्मचारियों में उच्च रक्तचाप पाया गया।
इस दौरान सभी को तंबाकू/नशा मुक्त रहने और स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत एकल पुत्री वाले कर्मचारियों को भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं एवं नारी स्वास्थ्य से संबंधित चिकित्सीय जानकारियां प्रदान की गई।



