उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बीकेटी विधानसभा में एक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन

लखनऊ : देश के यशस्वी प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बीकेटी विधानसभा में एक प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन को विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने संबोधित किया और प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी कार्यों एवं सेवाभावी नेतृत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय मौर्य विधायक योगेश शुक्ला , पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह , संजय सिंह , अरुण सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा), अवधेश अवस्थी (चेयरमैन इटौंजा), अरविंद यादव (चेयरमैन काकोरी), जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को और अधिक मजबूत करने का प्रेरणास्रोत बना।



