उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 246वीं स्थाई वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक का आयोजन

प्रशासन एवं यूनियन के मध्य सरकारी कामकाज और कर्मचारी हितों पर गहन चर्चा

लखनऊ :  उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल कार्यालय के सभागार में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (NRMU) की 246 वीं स्थाई वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक, सुनील कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की वर्तमान उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी यूनियन पदाधिकारियों को दी तथा कर्मचारी हित में उठाए जा रहे कदमों से भी उन्हें अवगत कराया।

बैठक में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडल के कर्मचारी हित एवं कल्याण कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान लखनऊ मण्डल के रोड साइड स्टेशन पर स्थित रेलवे हेल्थ यूनिट्स में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के सम्बन्ध में एवं लखनऊ मण्डल के समपारों (रेलवे क्रॉसिंग) पर पेयजल, शौचालय , बिजली एवं फर्निचर की उपलब्धता व रेल आवासों को निष्प्रयोज्य घोषित कर आवंटियों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने जैसी समस्याओं के त्वरित निवारण सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अरिमा भट्टनागर के संचालन में आयोजित इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक,  नीलिमा सिंह एवं  शूरवीर सिंह चौहान, सभी विभागों के शाखाध्यक्ष, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष, विभूति मिश्रा, मंडल मंत्री, आर. के. पाण्डेय एवं यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button