उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नोएडा दलित शोषण मुक्ति मंच का ‌त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन हुआ संपन्न

नोएडा : दलितों पर बढ़ते उत्पीड़न को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच नोएडा का सम्मेलन सेक्टर- 8, नोएडा कार्यालय पर मंच के अध्यक्ष रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन की जानकारी देते हुए मंच के सचिव कामरेड धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि देश व उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। सम्मेलन में दलितों शोषितों पर बढ़ते हमलों पर विचार विमर्श कर संघर्ष की रणनीति तय की गई साथ ही सम्मेलन में पिछले 3 साल के कामकाज की समीक्षा और आगामी 3 वर्षों के भविष्य की दिशा तय की गई तथा नई कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष रमाकांत सिंह, सचिव धर्मेंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष हरकिशन सिंह, धनराज गौतम, सहसचिव बलराम, मेहंदी, तथा कार्यकारणी सदस्य मुकेश कुमार, भीखू प्रसाद चुने गए।
सम्मेलन में मंच के पदाधिकारी रमाकांत सिंह, हरकिशन सिंह, धर्मेंद्र गौतम, भीखू प्रसाद आदि आदि ने अपने विचार रखें।
सम्मेलन में उद्घाटन भाषण मंच के दिल्ली राज्य अध्यक्ष कामरेड ब्रह्मजीत सिंह और समापन भाषण मंच के गाजियाबाद अध्यक्ष तिरफूल सिंह ने रखा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button