उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा गणपति पूजन संगीत की प्रस्तुति

लखनऊ : लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा आयोजित गणपति पूजन संगीत की प्रस्तुति यश भारती सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका रिचा जोशी के संयोजन और निर्देशन में स्टार अपार्टमेंट पेपर मिल में आयोजित की गई.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र तथा लोक विशेषज्ञ मुनालश्री विक्रम बिष्ट थे.
गणपति हमारे घर पधारो, वक्रतुंड महाकाय, गन गणपतए नमः जैसे कई भजनों की प्रस्तुति हुई. इस अवसर पर भजन गायको में ललित भट्ट, मोहन बिष्ट, देवेश्वरी पवार, डॉ. आशुतोष नौटियाल, डॉ मानसी बिष्ट, रतना शुक्ला, छाया वर्मा, वंदना त्रिपाठी राजेंद्र सिंह रावत, प्रियंका टंडन, अनिल गुड़िया, प्रज्ञा टंडन आदि कलाकार उपस्थित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button