अक्षरधाम पंडाल में विराजेंगे गणपति

लखनऊ। गोमती तट स्थित झूलेलाल घाट पर आयोजित होने वाली शहर के सबसे बड़ी गणेश पूजा में इस बार गणपति बप्पा अक्षरधाम मंदिर की थीम पर सजे पंडाल में विराजेंगे। पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित बनाया जाएगा। गणेश उत्सव 27 अगस्त से छह सितम्बर तक मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर पंडाल निर्माण की तैयारी जोरों पर है। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता व अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार पंडाल अक्षरधाम मन्दिर की थीम पर तैयार हो रहा है। पंडाल 100 फुट चौड़ा और 150 फीट लंबा बनाया जाएगा। वहीं इसकी ऊंचाई करीब 75 से 80 फिट रहेगी। पंडाल बनाने के लिए कोलकाता के करीब 21 कारीगर लगे हैं। संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में इस बार बच्चों के लिए नए-नए झूले आ रहे हैं।
फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट व महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे।



