उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बालिका विद्यालय में संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत भारतीय संस्कृति के विविध रंग कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर लखनऊ में आज भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक के सौजन्य से संस्कृति सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय संस्कृति के विविध रंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत छात्राओं ने भारत के विभिन्न प्रांतो एवं प्रदेशों की संस्कृति को वहां की वेशभूषा और भाषा बोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ऋचा अवस्थी, मंजुला यादव और प्रतिभा रानी के निर्देशन में हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक की कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, गतिविधि संयोजिका साधना रस्तोगी और सदस्य शशि रस्तोगी का विद्यालय में स्वागत किया और सभी ने मां सरस्वती की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किये। उसके पश्चात छात्राओं ने गणेश स्तुति के माध्यम से कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन मंजुला यादव और कक्षा 12 की अंजलि पटेल ने किया ।छात्राओं ने राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, केरल, गुजरात, कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड, मद्रास की संस्कृति को वहां के पात्रों की वेशभूषा और बोली के द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की निर्णायक पूनम यादव और उत्तरा सिंह थीं। उमा रानी यादव, सीमा आलोक वार्ष्णेय, शालिनी श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, माधवी सिंह, रागिनी यादव, मीनाक्षी गौतम और रितु सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के समय वहां उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। लगभग 35 छात्राओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कक्षा 10 की सुमन कन्नौजिया प्रथम, कल्पना गौतम द्वितीय और कक्षा 12 की काजल तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त कक्षा 10 की मुस्कान, कक्षा 9 की सोनी सिंह और इल्मा, कक्षा 12 की सना, गीतांजलि और कोमल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन छात्राओं ने पोशाक और पात्रों के चरित्रों के प्रस्तुतीकरण से स्पष्ट किया कि भारतीय संस्कृति हमारी शान है और हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखना है। तभी हम सही मायनों में भारतीय संस्कृति की धरोहर को संरक्षित एवं सुरक्षित रख सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button