उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 स्व. कल्याण सिंह की कर्मभूमि अलीगढ़ अतरौली स्थित बड़े महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग ने 01 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की

प्राचीन बड़े महादेव मंदिर धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में आकर्षण का केन्द्र बनेगा : जयवीर सिंह

लखनऊ : पर्यटन विभाग ने जनपद अलीगढ़ के अतरौली स्थित ऐतिहासिक बड़े महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 01 करोड़ रुपए की परियोजना को स्वीकृत की है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अतरौली, कल्याण सिंह की जन्मस्थली और उनकी राजनीतिक यात्रा की पृष्ठभूमि रही है। यह स्थल अब धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर के नए केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। बड़े महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ाएगा, बल्कि पूरे प्रदेश और देश से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग का यह कदम अतरौली को धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है। साथ ही, यह पहल जननायक स्व. कल्याण सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि भी है, जिनका जीवन सनातन, सांस्कृतिक चेतना और लोकहित की राजनीति को समर्पित रहा। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि अतरौली की पहचान, जो अब तक एक राजनीतिक गढ़ के रूप में जानी जाती रही, उसे धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व से जोड़ते हुए पर्यटन की नई संभावनाओं का द्वार खोला जाए।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अतरौली को यह सौगात उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। बड़े महादेव मंदिर का सौन्दर्यीकरण न सिर्फ धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि अतरौली को पर्यटन के नए मानचित्र पर भी स्थापित करेगा। हमारी सरकार संकल्पित है कि जहां एक ओर ओबीसी समाज को सशक्त बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को भी संरक्षित और संवारा जा रहा है।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि अतरौली, स्व. कल्याण सिंह जी की जन्मभूमि होने के कारण ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखती है। बड़े महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत एक करोड़ रुपये से न सिर्फ मंदिर परिसर का कायाकल्प होगा, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस पहल से स्थानीय स्तर पर पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button