उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

छह अवैध विक्रेताओं को निम्न गुणवत्ता के खाद्य पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया

लखनऊ : 19 अगस्त 2025 को कुलदीप तिवारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ के कुशल मार्गदर्शन में लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06/07 पर ट्रेन संख्या 15733 में वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम व आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह अवैध विक्रेताओं को बिना किसी वैध दस्तावेज़ या प्राधिकरण के निम्न गुणवत्ता के खाद्य पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया।

पकड़े गए सभी अनाधिकृत विक्रेताओं को उनके पास से बरामद सामान सहित आगे की कार्यवाही हेतु आरपीएफ/ लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया है।

इस प्रकार की अनियमित गतिविधियों पर औचिक निरीक्षण द्वारा निगरानी निरंतर जारी रहेगी तथा रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button