नवभारत उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. ऐशबाग लखनऊ ने स्वतंत्रता दिवस पर किया कवि सम्मलेन व सम्मान समारोह

लखनऊ : नवभारत उद्योग व्यापार मंडल उप्र. ऐशबाग लखनऊ द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री, वर्तमान में राज्य सभा सांसद भाजपा के कर कमलों द्वारा झंडारोहण सम्पन्न हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया कि राष्ट्र कितना मजबूत और दृढ़ता से जवाब देने वाला हो गया है। दुश्मन का जवाब अब हम उसी की भाषा में देते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बनवारी लाल कंछल ( व्यापारी नेता), रजनीश गुप्ता बाॅबी ( उप विजेता मध्य विधान सभा क्षेत्र), साकेत शर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), मुन्ना सिंह धानुक, सहित लखनऊ शहर के पांच वरिष्ठ कवि डाॅ अरविन्द झा, तेज नारायण श्रीवास्तव राही, उमा लखनवी, डाॅ. हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी” एवं डाॅ. अरविन्द रस्तोगी आदि की उपस्थिति रही।
झंडा रोहण उपरांत कवि अरविंद रस्तोगी के संचालन में एक सुंदर काव्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सभी कवियों ने शानदार काव्य प्रस्तुतियां देकर दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी का दिल जीत लिया।
अन्य अतिथि – संदीप शर्मा ( पार्षद ), नरेन्द्र शर्मा ( पार्षद ), राजीव बाजपेई ( पार्षद ) रहे।
स्वागताध्यक्ष-
राम निवास गुप्ता ( संस्थापक ),
हरी ओम जायसवाल ( अध्यक्ष)
संयोजक -आनन्द किरण अवस्थी
वक्ता- आनन्द किरण अवस्थी, श संजय श्रीवास्तव, विजय मौर्य, सूर्य कुमार साहू, दीपू साहू, अरविन्द रस्तोगी, मनोज सैनी, मो. जावेद बाबू भाई, अब्दुल हई, अंकित गोयल , अरविन्द जायसवाल, शरद साहू, अभिनव साहू, सुशील कुमार जयसवाल, मो. शहनवाज, मो. तसलीम आसिफ, मोहित अग्रवाल आदि सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी थे।


