उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद का 36वां स्थापना दिवस 22 जुलाई को

कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी किया जायेगा आयोजन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार), लखनऊ के महानिदेशक डा. संजय सिंह ने जानकारी दी है कि परिषद का 36वां स्थापना दिवस 22 जुलाई, 2025 को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के सभागार में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा। यह आयोजन उपकार तथा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम का विषय ‘‘विकसित कृषि – विकसित उत्तर प्रदेश/2047’’ है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो प्रस्तावित है। इसके साथ ही कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह एवं राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उ.प्र.; कृषि उत्पादन आयुक्त, उ.प्र.; प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान; प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक शोध व प्रसार; प्रदेश के कृषि एवं तत्संबंधी विभागों के निदेशक, प्रदेश के आई.सी.ए.आर. संस्थानों के निदेशक; उ.प्र. के कृषि विज्ञान केन्द्रों के अध्यक्ष; एफ.पी.ओ. के प्रतिनिधि तथा प्रदेश के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

इस आयोजन के तकनीकी सत्र में कृषि के विविध विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा, जिसमें डॉ. ए.के. सिंह, कुलपति, आरएलबीसीएयू, झाँसी के द्वारा, ‘बुंदेलखंड में कृषि की संभावनाएँ’ तथा प्राकृतिक खेती, उद्यानिकी, एफपीओ की भूमिका आदि प्रमुख विषयों पर अन्य विशेषज्ञों के व्याख्यान शामिल हैं। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता, प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, उत्तर प्रदेश द्वारा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button