व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए “गणेश गंज , नाका आदर्श व्यापार मंडल” का किया गठन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश कार्यालय में गणेशगंज एवं नाका क्षेत्र के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित हुई.
गणेशगंज, नाका मार्केट के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण की तथा “गणेशगंज , नाका आदर्श व्यापार मण्डल “इकाई का गठन किया.
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे ,उनकी उपस्थिति में गणेशगंज, नाका के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए “गणेश गंज ,नाका आदर्श व्यापार मंडल” का गठन किया.
बैठक में सर्वसम्मति से तस्लीम कुरैशी को अध्यक्ष, यश सिंह को महामंत्री, अभय अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष के पद पर अनूप गुप्ता, अजीम कुरैशी, अभय साहू, पप्पू प्यारे, हरप्रीत सिंह ,संजय चौरसिया ,तरुण मेहता, सूर्या ,संगठन मंत्री के पद पर सईद अहमद ,सलीम ज़फ़र तथा मंत्री पद पर सूर्या जायसवाल एवं मीडिया प्रभारी के पद पर आमिर कुरैशी तथा संरक्षक के रूप में प्रदीप गुलाटी ,विजय कुमार शर्मा ,चंद्रदेव तिवारी तथा प्रवक्ता के रूप में इमरान खान भारतीय को सर्वसम्मति से चुना गया.
चुने गए सभी पदाधिकारियों को नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ,कमल अग्रवाल एवं प्रमोद बंसल द्वारा माला पहनकर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल सदैव तत्पर है उन्होंने कहा व्यापारियों को संगठन के रहते किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर और समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेगा उन्होंने कहा व्यापारियों को व्यापार के साथ-साथ हर विषय और मुद्दे पर मुखर होना होगा.
उन्होंने कहा व्यापारियों को पदाधिकारियों को सभी का सम्मान करना चाहिए लेकिन अपने सम्मान एवं स्वाभिमान की भी चिंता करनी चाहिए तथा चापलूसी से दूर रहना चाहिए तथा राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल होते हुए अपने आप को राजनीतिक रूप से भी मजबूत करना होगा तभी उनकी समस्याओं का समाधान होगा.
इस अवसर परसंगठन के लखनऊ नगर उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं प्रमोद बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे.



