उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महानगर के 396 शक्तिकेंद्रों पर हुई प्रवासी कार्यशाला

लखनऊ : भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर में सभी 396 शक्तिकेंद्रों जनप्रतिनिधियों, लखनऊ महानगर के पदाधिकारीगण, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता ने शक्ति केन्द्रों पर प्रवासी कार्यशाला में उपस्थित होकर 29 जून को आयोजित तीन कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गईं ।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी कैंट मंडल चार में उपस्थित होकर बताया गया कि रविवार 29 जून को सबसे पहले प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं संग सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके बाद बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर सभी कार्यकतागण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करेंगे हैं फिर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 10 पौधे लगाने है और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी है। सभी कार्यकर्ताओं को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने की प्रेरणा दी।

वही भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य मंडल-3 के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस बी (वार्ड-104) में लक्ष्मी स्कूल परिसर में शक्ति केंद्र प्रवासी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, प्रवास कार्यक्रमों की प्रभावशीलता और आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे भाजपा नेता नीरज सिंह ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र और सिद्धांतों के प्रति पूर्ण समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएं और संगठन की जड़ों को और मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया ।
बैठक में प्रमुख रूप से रजनीश गुप्ता(उपविजेता),अभिषेक खरे (अभियान संयोजक),रमेश तूफानी (सदस्य, अनुसूचित आयोग),अनिल कश्यप (मंडल अध्यक्ष),
सतीश मिश्रा,नरेंद्र शर्मा (पार्षद) सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी।

बैठक का संचालन स्थानीय मंडल इकाई द्वारा समन्वय के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button