होटल, रेस्टोरेंट, मनोरंजन स्थलों के पुलिस लाइसेंस लेने की अनिवार्यता खत्म कर भाजपा ने ईज आफ बिजनेस लागू करने का एक और चुनावी संकल्प पूरा किया : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज दिल्ली के हर वर्ग के लोग खासकर व्यापारी फरवरी में दिल्ली में आई भाजपा सरकार को एक के बाद एक चुनावी संकल्प पूरा करते देखकर बेहद संतुष्ट एवं प्रसन्न हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि आज फिर सामने आया है की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से दिल्ली वालों की आकांक्षाएं किस तेज़ी से पूरी हो रही हैं।
सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के होटल, मोटल, रेस्टोरेंट, मनोरंजन स्थलों आदि के मालिक व्यापारी लगातार मांग करते रहे हैं की उन्हे दिल्ली नगर निगम एवं आबकारी विभाग का लाइसेंस लेने के बाद दिल्ली पुलिस से लाइसेंस लेने की अनिवार्यता समाप्त की जाये।
1997 में दिल्ली में हुए उपहार अग्निकांड की लम्बी सुनवाई में अनेक बार माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी पुलिस लाइसेंस को लेकर टिपण्णी की थी की यह अनुचित हस्तक्षेप है।
व्यापारियों की मांग एवं न्यायालय की टिप्पणियों के बावजूद दिल्ली की तत्कालीन कांग्रेस एवं अरविंद केजरीवाल सरकारों ने कभी व्यापारियों को राहत देने का प्रयास नही किया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में 20 फरवरी 2025 को भाजपा की जो सरकार बनी उसने व्यापारियों की मांग को तुरंत उपराज्यपाल एवं केन्द्र सरकार के समक्ष रखा।
ट्रिपल इंजन की सरकार का बड़ा लाभ दिल्ली वालों के सामने आया है की दिल्ली के होटल रेस्टोरेंट आदि के मालिक व्यापारियों की 25 साल पुरानी मांग पर दिल्ली की 4 माह पुरानी सरकार के प्रस्ताव को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने स्वीकृत कर दिया है और इज आफ बिजनेस लागू करने का एक और संकल्प पूरा किया है।



