उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर समाज कल्याण मंत्री कन्नौज में आयोजित योग कार्यक्रम में हुए शामिल

लखनऊ : 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने जनपद कन्नौज में प्रातः 6:00 बजे पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

“एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग “ थीम पर आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपदीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि योगाभ्यास केवल एक दिन के लिए नहीं बल्कि हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए ।योग मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे हमारी कार्यशैली पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है ।
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करना चाहिए और योगाभ्यास इसका अच्छा विकल्प है। हम सब ये इरादा करें कि हम प्रतिदिन कुछ समय अपने शारीरिक गतिविधि को देंगे। हम देखेंगे कि आगामी योग दिवस पर हमारा स्वास्थ पहले से काफ़ी बेहतर होगा ।

Related Articles

Back to top button