पराग डेरी लखनऊ ने अपने सुल्तानपुर रोड स्थित नए कैंपस में योग दिवस का आयोजन किया

लखनऊ : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महा प्रबंधक विकास बालियान द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज 21 जून 2025 को पराग डेरी लखनऊ ने अपने सुल्तानपुर रोड स्थित नए कैंपस में योग दिवस का आयोजन किया। योग दिवस के अवसर पर दुध संघ के कर्मचारियों अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से प्रभारी विपणन अनिल सिंह श्रीमती सुषमा रानी कारखाना प्रबंधक, प्रभारी वित्त बालचंद शर्मा प्रभारी प्रशासन भानु द्विवेदी प्रभारी उपार्जन श्री निलेश, मनोज व राजेश तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे l कार्यक्रम के संबंध में दुग्ध संघ लखनऊ मंडल की अध्यक्ष सुश्री शिखा सिंह तोमर ने कहा कि योग न केवल व्यक्ति के तनाव को दूर करता है, बल्कि मन मस्तिष्क को भी शाति प्रदान करता है, नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है। पराग डेयरी के प्रभारी प्रशासन ने इस अवसर पर बताया की योग दिवस का उद्देश्य लोगों ये योगाभ्यास के प्रति जागरूकता लाना है क्योंकि आजकल शारीरिक गतिविधियों मे कमी के कारण लोगों को शुगर, ब्लड प्रेशर, इत्यादि की समस्याएं होतो है, नियमित योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है, इसके साथ ही डेयरी के उत्पादों के उपयोग से किस प्रकार हम अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते है, के बारे में भी बताया।



