उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
अध्यक्ष राजस्व परिषद अनिल कुमार द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ के प्रांगण में अध्यक्ष राजस्व परिषद अनिल कुमार द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया गया। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्साह से प्रतिभाग किया गया।
अध्यक्ष द्वारा योग के सैद्धांतिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए महर्षि पतंजलि के योग सूत्रों में योग की परिभाषा “योगश्चित्तवृत्ति निरोध:” से प्रतिभागियों का परिचय कराया गया। साथ ही अष्टांग योग – योग के आठ अंगों – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि का परिचय भी दिया गया।



