उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

योग दिवस पर पांच सौ से अधिक ने किया संयुक्त योगाभ्यास

लखनऊ : अलीगंज स्थित सरस्वती विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच सौ से अधिक लोगों ने संयुक्त योगाभ्यास किया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, समाजसेविका बिंदु बोरा, अनुराग साहू, प्रबंधक अभिनव भार्गव, प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्रा, जगदानंद झा, महेंद्र पाठक, नितेश श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।

ड नीरज बोरा ने कहा कि योग स्वस्थ रहने का एक जरिया है योग से सभी तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का हल मिलता है जिसे अपना कर हम हेल्दी लाइफ जी सकते हैं लेकिन योग करने के दौरान अनुशासन का पालन करना चाहिए।

योग प्रशिक्षक अमर अवस्थी, प्रवेंद्र सिंह, प्रियंका सिंह ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए योगासन कराए।

 

Related Articles

Back to top button