उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का गोरखपुर जं. स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर को मिली दूसरी वंदे भारत की सौगात

गोरखपुर  : कल का दिन पूर्वोत्तर रेलवे के साथ ही गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक रहा, जब सीवान, बिहार में आयोजित एक समारोह में  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अत्याधुनिक ट्रेन बिहार की राजधानी पटना और पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शहर गोरखपुर के बीच कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। गोरखपुर जं. स्टेशन पर ट्रेन के प्रथम आगमन पर उत्साह का माहौल देखा गया, जहां मत्स्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. संजय कुमार निषाद, सदस्य विधान परिषद डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह,  महापौर, गोरखपुर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)/लखनऊ  रजनीश गुप्ता , स्टेशन निदेशक/ गोरखपुर  जे.पी.सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन के इस प्रथम यात्रा के गवाह बने रेल यात्रियों तथा यात्रा कर रहे छत्र-छात्राओं का पुष्प देकर उनका जोरदार स्वागत किया।

अतिथियों ने लोको पायलट राजीव रंजन कुमार, सहायक लोको पायलट  अरुण कुमार तथा ट्रेन मैनेजर अजय कुमार और यात्रियों का भव्य स्वागत किया । यह वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित संचालन के दौरान 384 किलोमीटर की दूरी मात्र 7 घंटे में तय करेगी, जो गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र स्टेशनों को जोड़ेगी। ट्रेन में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑटोमेटिक दरवाजे, वाई-फाई, जीपीएस आधारित स्क्रीन, बायो टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करेंगे। ऑनबोर्ड भोजन की सुविधा यात्रा को और सुगम बनाएगी।
गोरखपुर स्टेशन पर आयोजित स्वागत समारोह में जनप्रतिनिधियों और मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर को सम्मानित किया ।
रेल यात्रियों ने ट्रेन की सुविधाओं की सराहना की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।‘मेक इन इंडिया’ की मिसाल यह ट्रेन क्षेत्रीय विकास की रफ्तार को दोगुना करेगी।भारतीय रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका यह ट्रेन एक जीवंत उदाहरण है।

कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में  सांसद, कुशीनगर  विजय कुमार दूबे,  विधायक  विनय प्रकाश गोंड,  विधायक  मोहन वर्मा सहित भारी संख्या में कप्तानगंज वासियों ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबन्धक/ऑपरेशन/वाराणसी श्री आर.के.सिंह तथा कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक वाणिज्य प्रबन्धक  पी.एन. मिश्रा ने किया।

 

Related Articles

Back to top button