उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में राजभाषा स्वर्ण जयंती वर्ष-2025 के अंतर्गत हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में राजभाषा स्वर्ण जयंती वर्ष – 2025 के उपलक्ष्य में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मंडल कार्यालय तथा अन्य शाखाओं के कुल 31 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शूरवीर सिंह चौहान, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक-। के निर्देशन में 19 जून, 2025 को टिप्पण एवं प्रारूप लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, दो दिन चलने वाली यह प्रतियोगिता आज दिनांक 20 जून, 2025 को राजभाषा अधिकारी एवं मंडल विद्युत इंजीनियर/एच.एस. उत्तर रेलवे, लखनऊ निखिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा कर्मचारियों की अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयासरत है और इसी कड़ी में इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।



