उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा सघन टिकट चेकिंग अभियान

लखनऊ : रेल यात्रियों की सुगमतापूर्वक यात्रा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए टिकट चेकिंग अभियानों को नियमित तौर पर आयोजित करता रहता है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा कराना है एवं इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण मंडल मे चेकिंग अभियानों को अत्यंत सुनियोजित एवं क्रमबद्ध रुप में संचालित किया जा रहा है | 19 जून.2025 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी की उपस्थिति मे गाड़ी संख्या 13010 दून एक्स. और 19168 साबरमती एक्स. मे टिकट चेकिंग अभियान आयोजित किया गया। इस आभियान में कुल 557 बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रियों को यात्रा करते पाया गया जिनसे रु. 4,01,170 /- का जुर्माना वसूला गया ।
लखनऊ मण्डल द्वारा इस माह 18 जून 2025 तक कुल 77,384 बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रियों को यात्रा करते पाया गया जिनसे रु. 5,37,76,626 /- का जुर्माना वसूला गया एवं अभियान के दौरान यात्रियों से संवाद स्थापित करके उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया |
मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने इस विषय में अवगत कराया की मंडल अपने रेल यात्रियों की सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कृतसंकल्पित है एवं इन विशेष चेकिंग अभियानों का अभिप्राय निर्धारित टिकट लेकर यात्रा करना, अवांछित तथ्यों पर अंकुश लगाने के साथ रेल राजस्व में वृद्धि करना है |



