उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय (इंडोर हॉस्पिटल) में लगा रक्तदान शिविर 

लखनऊ :  उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय ( इंडोर हॉस्पिटल ) में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संगीता सागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लखनऊ द्वारा की गई तथा डॉ. तूलिका चंद्रा, एम.डी., संकाय प्रभारी, रक्त आधान विभाग, के.जी.एम.यू मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के सौजन्य से शिविर का सफल संचालन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुनील कुमार वर्मा एवं महिला कल्याण संगठन, उत्तर रेलवे, लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती निरुपमा वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रेलवे परिवार में इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है जिससे न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज में सेवा, संवेदना और एकजुटता की भावना को भी प्रबल करता है। मैं आशा करता हूँ कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे और रेलवे परिवार इसी भावना के साथ सामाजिक सरोकारों में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

शिविर में कुल 31 रेलवे कर्मचारी एवं स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस आयोजन में अपर मंडल रेल प्रबंधक , चिकित्सा अधिकारी, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं विभिन्न रेलवे यूनियनों के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button