उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध जांच अभियान

लखनऊ : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अनाधिकृत व अवैध वेंडरों की रोकथाम हेतु समय-समय पर औचक जांच अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में आज  18 जून, 2025 को लखनऊ स्टेशन पर मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से एक विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 06/07 एवं गाड़ी संख्या 12523 पर कुल पांच अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जो बिना किसी प्राधिकार पत्र के खाद्य एवं पेय सामग्री की बिक्री कर रहे थे। पूछताछ के दौरान ये सभी वेंडर किसी प्रकार का वैध प्राधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। बरामद खाद्य सामग्री सहित इन वेंडरों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु आरपीएफ/लखनऊ को सौंप दिया गया।

लखनऊ मंडल यह सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है कि स्टेशन परिसरों एवं ट्रेनों में केवल अधिकृत वेंडर ही खानपान की सेवाएं प्रदान करें, ताकि यात्रियों को साफ-सुथरे, मानक अनुरूप एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराए जा सकें। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की औचक जांचें नियमित रूप से जारी रहेंगी, ताकि अवैध वेंडरों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button