रालोद में सभी वर्गो का सम्मान है : अनिल दुबे
कन्नौज से लोकसभा प्रत्याशी रहे पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने ली रालोद की सदस्यता

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी रहे पुरुषोत्तम तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में आए सैकड़ों समर्थकों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करायी.
सदस्यता ग्रहण करने वालों को संबोधित करते हुए श्री दुबे ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए कहा कि रालोद में सभी वर्गो का सम्मान है.
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पूर्वांचल एवं मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड में मजबूत बनाना चाहते है उसी श्रृंखला में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेशनाथ मिश्रा मिश्रा, एवं आदित्य विक्रम सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.एल. प्रेमी, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पी.के. पाठक, अयोध्या के महानगर अध्यक्ष अरविन्द सिंह महंत क्षेत्रीय महासचिव राजेश तिवारी कानपुर महानगर अध्यक्ष मो. उस्मान मौजूद रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी अजित सिंह की विचारधारा-रालोद की रीति-नीति में आस्था रखते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और पूरे उत्साह के साथ चौधरी चरण सिंह अमर रहे, राष्ट्रीय लोकदल के नारे भी लगाये।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कन्दर्प दिक्षित, एडवोकेट राकेश कुमार दूबे, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुवीन त्रिवेदी, पंकज, गोपाल दुबे, संदेश यादव, कम्वेन्द्र सिंह भदौरिया, गौरव चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, शरद गुप्ता, षिवम शुक्ला, चन्द्रमोहन राजपूत, रोहित यादव मौजूद रहे।



